रूडकी

आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आर्य समाज नंद विहार एवं शहीद भगतसिंह आदर्श युवा मंच रुड़की द्वारा शहीद स्मारक स्थल ऐतिहासिक वटवृक्ष सुनहरा रोड रूड़की पर वृहद यज्ञ सम्पन्न कराया गया।

आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आर्य समाज नंद विहार एवं शहीद भगतसिंह आदर्श युवा मंच रुड़की द्वारा शहीद स्मारक स्थल ऐतिहासिक वटवृक्ष सुनहरा रोड रूड़की पर वृहद यज्ञ सम्पन्न कराया गया।

 रेखा यादव (सम्पादक) सतत जागरण समाचार-पत्र l                                                                                           

 रूडकी ! जय श्री राम ! ओ३म आज मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के शुभ अवसर पर आर्य समाज नंद विहार एवं शहीद भगतसिंह आदर्श युवा मंच रुड़की द्वारा शहीद स्मारक स्थल ऐतिहासिक वटवृक्ष सुनहरा रोड रूड़की पर वृहद यज्ञ सम्पन्न कराया गया। देश के राम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले वीर विरांगनाओं के बलिदान को स्मरण करते हुए यज्ञ में आहुतियां दी गई। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज नंद विहार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी एवं मंत्री आर्य समाज ‌श्री जवाहर लाल आर्य जी रहे तथा यज्ञमान श्री परविंदर सैनी एवं श्रीमती सोनिया सैनी जी तथा नगर निगम सफाई कर्मचारी श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सविता जी रहे।

 

यज्ञ में मुख्य रूप से एडवोकेट श्री नवीन जैन भाजपा नेता, श्री सुधीर जी, श्री नीरज जी, श्री सचिन जी, आर्य समाज राम नगर रूड़की से श्री प्रीतम सिंह सैनी जी, श्री विराज सिंह सैनी जी, श्री रणवीर नीटु जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संघ मुख्य शिक्षक श्री पवन जी, शाखा कार्यवाह श्री अंगरेश पाल जी, श्री अमित सैनी जी,समाजसेवी श्री दीपचंद सैनी जी, श्री पवन सैनी जी योगाचार्य, श्री तरुण अग्रवाल जी, श्री सोनू सैनी जी, आर्य समाज नंद विहार के संरक्षक श्री प्रकाश धीमान जी, श्री पुष्पेन्द्र आर्य जी , श्रीमती सुदेश सैनी जी, श्री विकास कश्यप जी मैनेजर स्टार हैल्थ इंश्योरेंस कंपनी, श्री नीरज सैनी अध्यक्ष शहीद भगतसिंह आदर्श युवा मंच रुड़की।

मानकपुर इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक श्री विराज सिंह सैनी जी ने अपने और आर्य समाज की ओर से सभी देशवासियों को श्री राम मंदिर निर्माण की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । यज्ञमान श्रीमती सोनिया सैनी जी ने भी संबोधित करते हुए श्रीराम मंदिर निर्माण की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आर्य समाज नंद विहार के प्रधान आर्य श्री हरपाल सिंह सैनी ने सम्बोधित करते हुए कहा के राम मंदिर आंदोलन के उस समय के मुख्यमंत्री आदरणीय स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह को याद करते हुए बताया कैसे राम भक्तों, कारसेवकों पर गोलियां नहीं चलाने का साहसिक निर्णय उनके द्वारा लिया गया । राम मंदिर   निर्माण के लिए अपनी मुख्यमंत्री पद की कुर्सी को भी त्याग दिया। राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले योद्धाओं के तौर पर उनको हमेशा याद किया जाता रहेगा।

आर्य समाज  ऐसे श्रेष्ठ एवं राम भक्त राजनेता को शत शत नमन करता है। जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Related Articles

Back to top button