ऋषिकेश

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभायात्रा और 22 जनवरी 2024 को दीपावली मनाने का आह्वान किया l

प्रधान सम्पादक राजीव कुमार यादव - कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभायात्रा और 22 जनवरी 2024 को दीपावली मनाने का आह्वान किया l

प्रधान सम्पादक राजीव कुमार यादव -ऋषिकेश। उत्तराखंड देवभूमि ई-रिक्शा एसोसिएशन और योगनगरी ई- रिक्शा एसोसिएशन की ओर से अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उत्साह में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर परिसर से यात्रा के शुभारंभ पर अग्रवाल ने कहा यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सभी 22 जनवरी को उस घड़ी के साक्षी होने जा रहे है, जब रामलला टाट से ठाट में विराजित होंगे। इससे बड़ा खुशी का दिन ओर नहीं हो सकता। उन्होंने 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान किया।

मौके पर देवभूमि ई रिक्शा संगठन अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव, संजय शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, सुमित पंवार, कपिल गुप्ता, शिव कुमार गौतम, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, देवदत्त शर्मा, राजीव बड़थ्वाल, धर्मेंद्र, आकाश, सन्तर हलधर, पम्मा भाई, सुभाष पांडे, नीरज चौहान, विशाल, मयंक चमोली, दीपक नेगी आदि मौजूद थे।

अखंड रामायण पाठ में किया राम का गुणगान

बनखंडी स्थित रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित अखंड रामायण पाठ में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लोगों से दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। मौके पर कमेटी अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, सतीश पाल, समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button