Blog

सतत जागरण समाचार पत्र परिवार की ओर से सभी देशवासियों को भारत के 75वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।

ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।

रेखा यादव संपादक: 26 जनवरी को पूरे जोश के साथ देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हर भारतीय को गर्व की अनुभूति करवाता है। यही वो दिन है जब भारत ने अपना संविधान लागू किया था, जिसके निर्माण में करीब 2 साल 11 महीनें 18 दिन का समय लगा था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर सैन्य शक्तियों का पराक्रम प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा कर देता है।
26 जनवरी, वो तारीख जब हमारा भारत में लोकतंत्र ने पहली बार जन्म लिया था। जिसने इससे पहले न जाने किती कुर्बानियां देखीं, बलिदान और भारत माता के वीर सपूतों को अपने अमूल्य प्राण न्योछावर करते देखा। इसी दिन हमारा संविधान भी तैयार हुआ था। वो संविधान जिसकी शपथ लेकर देश की अदालतें फैसला लेती हैं। 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद, हमारा देश अभी तक एक आधिकारिक संविधान के बिना था। इसीलिए, 29 अगस्त 1947 को संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाई गई। इस समिति का नेतृत्व डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने किया । आज से 75 साल पहले साल 26 जनवरी 1950 को इसे गणतंत्र दिवस के रूप में चुना गया। तब से लेकर आज तक हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाते हैं।

Related Articles

Back to top button