Blog

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर श्रद्धांजलि

राष्ट्रसेवा और जनहित के योगदान को किया याद, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

थत्यूड़/सकलाना।

भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र सरियाल ने पंडित पंत के राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पंडित पंत का जीवन देशभक्ति, त्याग और जनसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री के रूप में भी जनसेवा की। उनके योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया और उन्हें ‘हिमालय पुत्र’ के नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रिया, पिया, दिव्या, गौरी, सार्थक, लोकेश, पावनी, समीर, आरूष सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!