Blog

बाल कुँवारी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन लाल सिंह आर्य और विधायक गैरोला ने की शिरकत

डोईवाला।

माजरी ग्रांट के बाल कुँवारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री लाल सिंह आर्य और विधायक बृजभूषण गैरोला ने शिरकत की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव सुने गए। महिलाओं ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं और योजनाओं के संबंध में भी अपने विचार साझा किए। लाल सिंह आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, प्रदेश महामंत्री विनोद लखवाड़, ओम प्रकाश भुजवाल, रणजीत सिंह जाखी सहित पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!