Blog

ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज

एक वर्ष में 241 मुकदमे दर्ज, भारी मात्रा में अंग्रेजी, देसी व कच्ची शराब बरामद

ऋषिकेश।

आबकारी विभाग ऋषिकेश ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार छापेमारी कर अवैध कारोबार पर कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभाग ने 241 अभियोग दर्ज करते हुए 208 पेटी अंग्रेजी शराब, 200 पेटी देसी शराब, 217 लीटर बीयर तथा 1,519 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

उन्होंने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में भी कार्रवाई लगातार जारी है। अप्रैल से अब तक विभाग 91 मुकदमे दर्ज कर चुका है, जिनमें 104 पेटी देसी शराब, 80 पेटी अंग्रेजी शराब, 208 लीटर बीयर और 455 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। विभाग की टीमें नियमित रूप से संदिग्ध स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में छापेमारी कर रही हैं।

  1. आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि जिन क्षेत्रों और बस्तियों से अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें प्राप्त होती हैं, वहां मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!