Blog

बौराड़ी स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 800 से अधिक लोगों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

नई टिहरी।

जिला चिकित्सालय बौराड़ी में सोमवार को आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में लोगों का उत्साह देखने को मिला। शिविर में 800 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराकर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं परामर्श प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री चारू कोठारी तथा टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में सर्जन, ऑर्थोपेडिक, नेत्र, ईएनटी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मनोरोग, दंत रोग, फिजीशियन, बाल रोग, रेडियोलॉजी तथा पैथोलॉजी सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग भी की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना, गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करना है। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से शिविर सफल रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!