प्रदेश महासचिव बनने पर जयेंद्र रमोला का युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत
महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प


ऋषिकेश।
ऋषिकेश युवा कांग्रेस की ओर से महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयेंद्र रमोला का संगठन के प्रति समर्पण, संघर्षशील कार्यशैली और जनसेवा का लंबा अनुभव पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा प्रदेश में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि रमोला नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।



