स्वतंत्रता दिवस पर सिविल न्यायालय में ध्वजारोहण
न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प


ऋषिकेश।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल न्यायालय ऋषिकेश परिसर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिला जज कंवर अमरिंदर सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर अपर जिला जज कंवर अमरिंदर सिंह एवं बार अध्यक्ष राजेंद्र सजवान ने अधिवक्ताओं व न्यायालय कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता, संविधान के मूल्यों और न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता शीशराम कंसवाल व चौधरी ओंकार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व महासचिव राकेश सिंह मियां ने किया। इस दौरान अपर जिला जज द्वितीय अजय डूंगर कोटी, रुचिका गोयल, तानिया मिड्ढा, सचिव राज कौशिक सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मचारी मौजूद रहे। परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।



