द्वितीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ
9 राज्यों से पहुंचे 400 से अधिक खिलाड़ी, भगत सिंह कोश्यारी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह


ऋषिकेश।
द्वितीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देश के 9 राज्यों से 400 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं से खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री चारू कोठारी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजकों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगत राम कोठारी ने की।
महासचिव राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में 9 राज्यों के 400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर ललित मोहन मिश्रा, प्रतीक कालिया, संदीप गुप्ता, डीपीएस रावत, डीपी रतूड़ी, कराटे इंडिया के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा, सीनियर कोच विजय, सिराज अहमद, मिंटू सैनी, वार्डन वर्मा, सुमित कुमार, चिराग धमीजा, आकाश उनियाल, कृष्ण जाटव, लक्ष्मण, अर्जुन थापा सहित अनेक गणमान्य लोग, प्रशिक्षक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।



