Blog

सरकारी योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

देवभूमि उद्यमिता योजना की कार्यशाला में विद्यार्थियों को दी योजनाओं की जानकारी

डोईवाला।

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के सहयोग से देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत एकदिवसीय स्टूडेंट सेंसटाइजेशन ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के अवसरों की जानकारी दी गई।

नोडल अधिकारी डॉ. शिव कुमार लाल ने कहा कि देवभूमि उद्यमिता केंद्र का उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनाना है। उन्होंने महाविद्यालय में उद्यमिता गतिविधियों को बढ़ावा देने और तीन वर्षीय स्केल मॉडल के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर जोर दिया। प्राचार्य डीपी भट्ट ने कहा कि कौशल और बेहतर विचार को बाजार की जरूरत से जोड़कर सफल उद्यम खड़ा किया जा सकता है। युवाओं को नए व्यवसाय शुरू करने के लिए आगे आना चाहिए।

योजना की प्रोजेक्ट ऑफिसर सपना नेगी ने विद्यार्थियों को सरकारी वित्तीय सहायता, बूट कैंप और उद्यमिता विकास कैंप सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. पूरन सिंह खाती, डॉ. चंद्रकला, डॉ. गुलनाज फातिमा, डॉ. अनुराग भंडारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!