Blog

शिव-शक्ति की भव्य प्रस्तुति ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

‘रुद्र राग’ और ‘महाकाल की लीला’ ने बांधा आध्यात्मिक समां, नितिन चक्रधारी व टीम सम्मानित

ऋषिकेश।

72 सीढ़ी आस्था पथ स्थित गंगेश्वर घाट मां गंगा आरती समिति की ओर से छठे गणेश महोत्सव के तहत आशीर्वाद वाटिका में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या में दिल्ली से पहुंचे कलाकार नितिन चक्रधारी एवं उनकी टीम ने ‘रुद्र राग’ और ‘महाकाल की लीला’ की भव्य प्रस्तुति दी। भगवान शिव के स्वरूप में नितिन चक्रधारी और शक्ति के स्वरूप में सोनिया की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया। मंचीय कला, अभिनय और संगीत के माध्यम से शिव-शक्ति की दिव्यता को जीवंत किया गया, जिस पर श्रद्धालुओं ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

प्रस्तुति के उपरांत गंगेश्वर घाट मां गंगा आरती समिति की ओर से नितिन चक्रधारी एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। वहीं शीशम झाड़ी स्थित श्री मां कात्यायनी मंदिर में मंदिर के संस्थापक-संचालक गुरविंदर सलूजा ने कलाकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं को मंचीय कला के जरिए नई पीढ़ी और जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में मयंक चक्रवर्ती एवं परिवार, सोनू चक्रवर्ती, न्यू स्टार क्लब के संस्थापक केके सचदेवा एवं परिवार, सान्या सचदेव छाबड़ा, मनोज साहल, अजय ब्रेजा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!