रक्तदान जागरूकता रैली निकालकर किया जनजागरूक
14 सितंबर को डोबरा विस्थापित बारात घर में लगेगा रक्तदान शिविर


ऋषिकेश।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से 14 सितंबर को डोबरा विस्थापित बारात घर, लक्कड़घाट रोड पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार शाम दोपहिया वाहन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली विस्थापित असेना, डोबरा, चोपड़ा फार्म सहित आसपास के क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान स्वयंसेवकों ने हाथों में रक्तदान के संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से शिविर में रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान ‘रक्तदान महादान’ सहित विभिन्न नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
ब्रांच इंचार्ज महादेव कुड़ियाल ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से 14 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। रैली में एसएनसीएफ, सेवादल एवं संगत के स्वयंसेवक मौजूद रहे।



