Blog

तिरंगे की शान में रक्तदान, 30 यूनिट रक्त एकत्र

स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

डोईवाला।

स्वतंत्रता दिवस पर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति एवं मिस्सरवाला स्थित एड्डी फिटनेस क्लब 4.0 में 18वें रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लेते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया। एकत्रित रक्त परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर, ऋषिकेश भेजा गया।

शिविर का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

समिति अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों में मौजूद भ्रांतियों को जागरूकता के माध्यम से दूर किया जा रहा है और समिति लगातार गांव-गांव में शिविर आयोजित कर रही है। इस अवसर पर आसिफ हसन, शादाब हसन, शिखर वर्मा, अक्षय रावल, चिराग यादव, रिया यादव, राहुल सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!