Blog

शेरागोदी-बटेरना मार्ग से ग्रामीणों की राह होगी आसान

डेढ़ किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण व डामरीकरण का शिलान्यास, 10 से 12 किमी दूरी होगी कम

डोईवाला।

ग्राम पंचायत हल्द्वाड़ी में शेरागोदी से बटेरना तक करीब डेढ़ किलोमीटर मोटर मार्ग के उन्नतीकरण एवं डामरीकरण कार्य का विधायक बृजभूषण गैरोला ने शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब एक करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले इस कार्य से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था भी बेहतर होगी।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। शेरागोदी-बटेरना मार्ग के सुधारीकरण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ आसपास के क्षेत्रों की दूरी भी कम होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान शीला कठेत, जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, लोनिवि के सहायक अभियंता एसएस नेगी, संजय सिंधवाल, जिला महामंत्री दीवान सिंह, किसान मोर्चा गढ़वाल मंडल संयोजक अरुण शर्मा, चंद्र प्रकाश तिवारी, महिपाल कृषाली, हिमांशु पंवार, सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!