Blog

160 नाली अवैध भांग की खेती पर चला कार्रवाई का डंडा

रामपुर-तोरती में 90 नाली खेती चिन्हित कर नष्ट की ग्रामीणों को दी चेतावनी, खेती करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

चमोली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार और नशीले पदार्थों की खेती के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में एसओजी चमोली, चौकी देवाल, समाज कल्याण विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने रामपुर व तोरती क्षेत्र के तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 90 नाली भूमि में की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर मौके पर नष्ट किया। अभियान के तहत अब तक कुल 160 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट की जा चुकी है।

कार्रवाई के दौरान टीम ने आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों को स्पष्ट किया कि अवैध रूप से भांग की खेती करना कानूनन अपराध है। ऐसी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को भांग के सेवन और अवैध उत्पादन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए प्राकृतिक रूप से उगी जंगली भांग को भी सामूहिक प्रयास से नष्ट करने तथा पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त वातावरण तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार और खेती के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!