Blog

भानियावाला-रानीपोखरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

डेयरी दुकानों से पनीर के तीन नमूने जांच को भेजे, कृत्रिम पनीर की बिक्री न करने की हिदायत

डोईवाला।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भानियावाला और रानीपोखरी क्षेत्र में विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर पनीर की गुणवत्ता की जांच की। खाद्य आयुक्त एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडे के आदेश तथा जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को कृत्रिम पनीर की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। मेरठ और बुलंदशहर से आपूर्ति किए गए पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर टीम ने तीन नमूने लेकर परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए राजकीय विश्लेषक, उत्तराखंड को भेजे हैं।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पनीर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कृत्रिम पनीर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!