Blog

ऋषिकेश में गरमाया अतिक्रमण का मुद्दा! नगर निगम घेरने पहुंचे दर्जनों लघु व्यापारी, आमने-सामने प्रशासन और खोखा यूनियन।

ऋषिकेश।

बीटीसी परिसर में बीते रोज अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध करते हुए खोखा यूनियन से जुड़े दर्जनों लघु व्यापारी नगर निगम पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करते हुए नगर निगम प्रशासन पर मनमानी और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। लघु व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न होने से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। कहना है कि बीते रोज अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम की टीम ने उचित व्यवहार नहीं किया। मौके पर लघु व्यापारियों से मिलने बाहर आए नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने उन्हें अतिक्रमण नहीं करने की फिर से हिदायत देते हुए समझने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ व्यापारी नगर आयुक्त से सवाल-जवाब करते हुए नजर आए। नगर आयुक्त ने जहां अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होने का जवाब फिर से दोहराया। वही लघु व्यापारियों ने उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करने के चेतावनी दी। बाद में तय हुआ कि लघु व्यापारी खोखो के आगे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करेंगे। जिन स्थानों पर कुछ जगह खाली है वहां पर बारिश और गर्मी से बचने के लिए अस्थाई तिरपाल लगा सकते हैं। फुटपाथ पर कब्जा नहीं होगा और लोगों को आवाजाही में दिक्कत ना हो इस प्रकार से खाली जगह का अस्थाई रूप से उपयोग कर सकते हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइन है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण न होने दिया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!