Blog

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और सम्मान के प्रति किया जागरूक

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज नागणी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

नरेंद्र नगर ।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज नागणी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान और संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दयाराम ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने अनुभव और योगदान से परिवार एवं समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए उनका सम्मान करना और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों, संरक्षण संबंधी प्रावधानों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए घर और आसपास रहने वाले बुजुर्गों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चंबा तसलीम कुरैशी, प्रधानाचार्य महादेव प्रसाद उनियाल, ग्राम प्रधान गीता डबराल, स्थायी लोक अदालत के सदस्य लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, अधिकार मित्र सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, वरिष्ठ नागरिक एवं प्राधिकरण के अन्य अधिकार मित्र मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!