Blog

शीलाचौकी में जल्द बहाल होगी ग्रामीणों की आवाजाही

बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलिया व सड़क का विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

डोईवाला।

गडूल के शीलाचौकी क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क के कारण प्रभावित ग्रामीणों की आवाजाही जल्द सुचारु होने की उम्मीद है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का आवागमन बहाल करना प्राथमिकता है और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी। पुलिया व सड़क का निर्माण सिंचाई विभाग की ओर से कराया जा रहा है।

इससे पहले विधायक ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत क्षेत्र के सात स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर स्वरोजगार एवं स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 20 और 22 जुलाई को आई भीषण बाढ़ में पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसएस नेगी ने कार्य जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र रावत, अरुण शर्मा, नवीन चौधरी, संदीप भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!