Blog

खटीमा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में ऋषिकेश में नौ कुंडीय यज्ञ

राज्य आंदोलनकारी मंच ने दी श्रद्धांजलि, शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प

ऋषिकेश।

खटीमा गोलीकांड के शहीदों की पुण्यतिथि पर ऋषिकेश राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से मंगलवार को राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक में नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मां त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री 1008 हरिओम जी महाराज के सानिध्य में आयोजित यज्ञ में राज्य आंदोलनकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने आहुति देकर प्रदेश एवं देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान शहीद स्मारक पर पहुंचकर आंदोलनकारियों और नागरिकों ने राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया।

मंच के अध्यक्ष डीएस गुसाईं ने कहा कि खटीमा गोलीकांड के शहीदों की पुण्यतिथि पर उनकी आत्मा की शांति तथा उत्तराखंड और देश की खुशहाली के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों का बलिदान प्रदेश हमेशा याद रखेगा। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम में नगर के प्रथम नागरिक मेयर शंभू पासवान, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, आंदोलनकारी सम्मान परिषद की उपाध्यक्ष चारु कोठारी, पूर्व मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर, सरोज डिमरी, संजय शास्त्री, प्रमोद डोभाल, प्यारे लाल जुगलान, बलवीर सिंह नेगी, गुलाब सिंह रावत, गंभीर सिंह मेवाड़, विक्रम भंडारी, चंदन सिंह पंवार, कुसुमलता शर्मा, रामेश्वरी चौहान, पार्वती रतूड़ी, प्रेमा नेगी, विमला डबराल, रविंदर कौर, जया डोभाल सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी एवं नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!