गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ विसर्जन को रवाना हुए श्रद्धालु
माजरी ग्रांट से गणपति प्रतिमा लेकर ऋषिकेश के लिए निकले श्रद्धालु, अगले बरस जल्दी आने की कामना


डोईवाला।
गणेशोत्सव के समापन के बाद रविवार को माजरी ग्रांट क्षेत्र से श्रद्धालु गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ऋषिकेश लेकर रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी। प्रतिमा को वाहन में विराजमान करने के बाद श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और आरती में हिस्सा लिया। विसर्जन के लिए रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से परिवार में सुख-समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान गणेश को श्रद्धा और भक्ति के साथ विदाई दी जा रही है और अगले वर्ष फिर उनके आगमन की कामना है।
इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, अमित, अंजू, विशाखा, अभिनव, सौरभ, नेहा अग्रवाल, सक्षम, भावेश, नैतिक और विवान सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।



