विधायक निधि से गांवों में 16.70 लाख के विकास कार्य शुरू


डोईवाला।
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के रामनगर डांडा और तलाई चक थानों में विधायक निधि से 16.70 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। रामनगर डांडा में 3.20 लाख और चार लाख रुपये की लागत से बनी दो आंतरिक सड़कों का लोकार्पण हुआ। वहीं तलाई चक थानों में 6.45 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन परिसर में चारदीवारी व टीन शेड निर्माण का शिलान्यास तथा 3.05 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण किया गया।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। क्षेत्र की जरूरत के अनुसार विधायक निधि से सड़क, पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, प्रधान जयेंद्र सिंधवाल, प्रदीप सिंधवाल, चंद्र प्रकाश तिवाड़ी, राखी, पूर्व प्रधान बबिता तिवाड़ी, बीडीसी सदस्य लेखराज, हिमांशु पंवार, महिपाल कीर्शाली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



