Blog

रंगोलियों में सजा राष्ट्रप्रेम, विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा का संदेश

मुनिकीरेती।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला की ओर से योगा पार्क में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालिका विद्यालय ढालवाला और पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विद्यार्थियों ने तिरंगे और देशभक्ति की भावना से प्रेरित आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, सभासद स्वाति पोखरियाल एवं विनोद सकलानी ने रंगोलियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों की प्रतिभा और राष्ट्रप्रेम की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान समेत पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!