Blog

पोस्टरों के जरिए दिया अंग एवं नेत्रदान का संदेश

41वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से किया जागरूक

ऋषिकेश।

41वें नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग एवं नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि ने मोहन फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अंग एवं नेत्रदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों को मृत्यु के बाद भी किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में अंशिका नौडियाल ने प्रथम, अनीशा नेगी ने द्वितीय तथा मयंक कोहली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से अंग एवं नेत्रदान का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है और जागरूकता के अभाव में होने वाली झिझक को दूर किया जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान, प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, लायंस क्लब के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग, कोषाध्यक्ष मनमोहन भोला, सुरेन्द्र कथूरिया, लायनेस ऋतु भोला, लायनेस नीलू कथूरिया, संचित अरोड़ा, अरुण शर्मा एवं आरती सोलंकी का सहयोग सराहनीय रहा। पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र श्रीमती नीलू कथूरिया एवं श्रीमती ऋतु भोला ने प्रदान किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!