Blog

निर्माणाधीन मकान से गिरकर श्रमिक की मौत

गौहरीमाफी गांव में काम के दौरान हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम

रायवाला।

रायवाला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौहरीमाफी गांव में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 20 वर्षीय श्रमिक संदिग्ध परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पक्के फर्श पर गिर पड़ा। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सचिन निवासी ग्राम निबोरिया जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सचिन सोमवार सुबह गौहरीमाफी में एक भवन निर्माण के काम पर आया था। काम करने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे पक्के फर्श पर आ गिरा। हादसा होते ही मौके पर मौजूद साथी श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। साथी तुरंत गंभीर रूप से घायल सचिन को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन अत्यधिक चोट लगने के कारण उसने दम तोड़ दिया। रायवाला कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएग।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!