Blog

नेहरू ग्राम में सड़क निर्माण का महापौर ने किया शुभारंभ

गुणवत्ता और लेवलिंग में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

ऋषिकेश।

नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 39 स्थित नेहरू ग्राम की गली नंबर-3 में सड़क निर्माण कार्य का महापौर शम्भू पासवान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि सड़क निर्माण में लेवलिंग, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण इस तरह किया जाए कि क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिले और सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना निगम की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, संजय प्रेम सिंह बिष्ट, ज्योति सजवाण, डीपीएस रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!