Blog

मुख्यमंत्री की पहल से डोईवाला कॉलेज के 20 मेधावियों को मिला प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों ने ऑनलाइन शुभारंभ समारोह में लिया भाग

डोईवाला।

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के शुभारंभ समारोह में ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए चयनित महाविद्यालय के सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों ने व्हाट्सऐप लिंक के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की। छात्रवृत्ति संयोजक डॉ. देवेश चंद्र के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. संगीता सिदोला और डॉ. पुष्पा नेगी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीपी भट्ट ने छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उनके आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी योजना से जुड़ने और ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. संगीता बहुगुणा, डॉ. सीताराम नैथानी, डॉ. अनुराग भंडारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!