Blog

गंगा-गंगनहर में संकट में फंसे 21 कांवड़ियों को एसडीआरएफ ने बचाया

ऋषिकेश/हरिद्वार।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीमें गंगा, गंगनहर एवं अन्य संवेदनशील जलक्षेत्रों में लगातार मुस्तैद हैं। रविवार को तेज बहाव की चपेट में आए और पानी में फंसे 21 कांवड़ियों को एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू किया।

एसडीआरएफ के अनुसार, कांगड़ा घाट क्षेत्र से 17, प्रेमनगर आश्रम घाट से तीन तथा नीलकंठ क्षेत्र से एक शिवभक्त को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से संभावित हादसा टल गया। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीमें प्रमुख घाटों पर लगातार निगरानी कर रही हैं और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान के लिए जागरूक भी कर रही हैं।

सेनानायक ने कांवड़ियों से अपील की कि निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें, तेज बहाव और गहरे पानी में जाने से बचें तथा पुलिस एवं एसडीआरएफ के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के साथ सावधानी भी जरूरी है, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित एवं मंगलमय रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!