Blog

समाजसेवा के लिए रो. कैलाश सेमवाल का शिक्षक नरेन्द्र खुराना ने किया सम्मान

सच्ची सेवा को किया नमन, प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए पठन सामग्री उपलब्ध कराने पर जताया आभार

ऋषिकेश।

रोटरी क्लब ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष रो. कैलाश सेमवाल द्वारा लगातार किए जा रहे समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों के लिए शिक्षक, साहित्यकार एवं समाजसेवी नरेन्द्र खुराना ने उनका सम्मान किया। उन्होंने सावन के पावन पर्व पर अंगवस्त्र पहनाकर और केदारनाथ धाम का चित्र भेंट कर कैलाश सेमवाल का स्नेहपूर्वक अभिनंदन किया। नरेन्द्र खुराना ने कहा कि कैलाश सेमवाल अपनी टीम के साथ निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। रोटरी ऋषिकेश रॉयल ने जिले में भी उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।

नरेन्द्र खुराना के आग्रह पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए पठन सामग्री की व्यवस्था भी रोटरी रॉयल की ओर से की गई, ताकि आर्थिक कारणों से उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए खुराना ने कैलाश सेमवाल एवं रोटरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में किया गया सहयोग समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कैलाश सेमवाल ने कहा कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में जरूरतमंदों का सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। रोटरी रॉयल भविष्य में भी जरूरतमंदों और समाजहित से जुड़े कार्यों में निरंतर सहयोग करता रहेगा। उन्होंने नरेन्द्र खुराना द्वारा शिक्षा, मीडिया, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में बिना किसी दिखावे के किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। इस अवसर पर नरेन्द्र खुराना ने भोले बाबा एवं गंगा मैया से कैलाश सेमवाल के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाजसेवा की कामना करते हुए रोटरी रॉयल टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!