Blog

जन सुविधाओं को पहली प्राथमिकता, विकास कार्यों को मिल रही गति : गैरोला

लच्छीवाला में विधायक निधि से बनी दो आंतरिक सड़कों का लोकार्पण, 8.60 लाख की लागत से हुआ निर्माण

डोईवाला।

लच्छीवाला वार्ड संख्या-1 में विधायक निधि से 8.60 लाख की लागत से निर्मित दो आंतरिक सड़कों का विधायक बृजभूषण गैरोला ने लोकार्पण किया। दोनों सड़कों के निर्माण पर 4.30-4.30 लाख की लागत आई है। सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि जन सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सड़क, पेयजल, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य स्थानीय जरूरतों के अनुसार कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों की मांग एवं आवश्यकताओं के आधार पर आगे भी विकास कार्य कराए जाएंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश कोठारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल, ललन साहनी, केतन गुप्ता, मीडिया प्रभारी टेक चंद गुरंग, परशुराम थापा, हरि सिंह ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!