Blog

इलाज के लिए आर्थिक संकट में थी महिला, रोटरी क्लासिक ने बढ़ाया मदद का हाथ

क्लब सदस्य रो. संजीव चौधरी ने दी 11 हजार रुपये की सहायता

ऋषिकेश।

आर्थिक तंगी के चलते इलाज कराने में असमर्थ एक जरूरतमंद महिला की सहायता के लिए रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब आगे आया। क्लब सदस्य रो. संजीव चौधरी की ओर से महिला के उपचार के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी का पिछले कई महीनों से दिल्ली में उपचार चल रहा है और बीमारी के इलाज में परिवार की जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे का उपचार कराना मुश्किल हो गया था, जिसके बाद उन्होंने क्लब से सहायता का आग्रह किया।

क्लब अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि महिला के उपचार के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता की जानकारी मिलते ही क्लब ने तत्काल पहल करते हुए सहायता राशि उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। क्लब के सचिव विजय रावत ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी जरूरतमंद को इलाज से वंचित न होना पड़े, इसके लिए रोटरी क्लासिक समय-समय पर हरसंभव सहयोग करता है।

इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, राकेश अग्रवाल और भूपेंद्र राणा मौजूद रहे। क्लब पदाधिकारियों ने महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!