Blog

शहीद प्रदीप सिंह रावत की आठवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश।

वीर अमर शहीद प्रदीप सिंह रावत की आठवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान ने शहीद को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरणीय बनाए रखने की घोषणा की।

महापौर ने कहा कि शहीद प्रदीप सिंह रावत के सम्मान में स्मृति द्वार का निर्माण तथा अपर गंगा नगर का नाम उनके नाम पर करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनका त्याग और देशभक्ति युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष कर्नल बलवीर सिंह कपसूड़ी, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!