Blog

कांवड़ यात्रा के बाद विशेष स्वच्छता अभियान, दो ट्रॉली कूड़ा एकत्र

मुनिकीरेती।

कांवड़ यात्रा-2026 के सफल समापन के बाद नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला की ओर से बुधवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में जानकी सेतु, पूर्णानंद घाट, ओंकारानंद घाट, आस्था पथ और जानकी सेतु पार्किंग क्षेत्र में सफाई कर करीब दो ट्रॉली कूड़ा एकत्र किया गया।

अभियान के दौरान कांवड़ यात्रा के बाद विभिन्न स्थानों पर जमा कूड़े-कचरे को हटाकर घाटों और प्रमुख स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया। सभासद विनोद खंडूरी व स्वाति पोखरियाल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान समेत पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यात्रा के दौरान और उसके बाद भी प्रमुख घाटों, आस्था पथ एवं मार्गों पर नियमित सफाई अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!