Blog

स्वतंत्रता दिवस को लेकर नरेंद्रनगर में तैयारियां तेज

1852 फील्ड रेजीमेंट ने कराई पोस्टर प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

नरेंद्रनगर।

आगामी 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर नरेंद्रनगर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में 1852 फील्ड रेजीमेंट की ओर से विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोबन सिंह नेगी सामुदायिक भवन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’ और ‘2047 का भारत’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई।

सीनियर वर्ग में राधिका गुसाईं प्रथम और रिया आर्य द्वितीय, जूनियर वर्ग में ऋषभ पुंडीर प्रथम और संजीत कोटवाल द्वितीय, जबकि प्राथमिक वर्ग में आरब प्रथम और दीपाली द्वितीय स्थान पर रहे। इससे पूर्व 10 अगस्त को जीआईसी एवं जीजीआईसी में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरब प्रथम, श्रेया रावत द्वितीय और समीक्षा राज तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में 1852 फील्ड रेजीमेंट के कैप्टन प्रतीक पवार ने जोशीले संबोधन से विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि और जन्मभूमि से बढ़कर कुछ नहीं और देशसेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

कार्यक्रम में सूबेदार पप्पू सिंह, सूबेदार केपी सिंह, नायब सूबेदार अखिलेश कुमार, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज डियूंडी, कमलेश डियूंडी, पार्वती नौटियाल, रोशनी चौहान, जीएस परिहार, वाचस्पति रयाल, राजेंद्र सिंह गुसाईं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 14 अगस्त को 1852 फील्ड रेजीमेंट की ओर से नगर के प्रमुख मार्गों पर देशभक्ति एवं जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!