सुनील आर्य को मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’
सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 23 अगस्त को नई दिल्ली में होंगे सम्मानित


नरेंद्रनगर।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष सुनील आर्य को सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की चयन समिति ने सुनील आर्य का चयन उनके सामाजिक कार्यों एवं जनहित में किए गए योगदान के आधार पर किया है। समारोह में देशभर की करीब 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज भी मौजूद रहेंगे। सम्मान की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने सुनील आर्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नरेंद्रनगर विधानसभा के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने सुनील आर्य को बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए मिलने वाला यह सम्मान महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सुनील आर्य के सामाजिक सरोकारों और जनहित के प्रति उनकी सक्रियता को नई पहचान देगा।



