Blog

आजादी के जश्न में 50 KM की बाइक राइड, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ऋषिकेश।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर द हिमाद्री फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 50 किलोमीटर लंबी बाइक राइड का आयोजन किया। ऋषिकेश सिटी सेंटर से मालदेवता तक आयोजित इस बाइक राइड में 120 राइडर्स ने हिस्सा लिया। प्रशासनिक अनुमति से आयोजित इस राइड का शुभारंभ ऋषिकेश के कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट और भरत मंदिर के महंत वत्सल शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और फाउंडेशन के सामाजिक प्रयासों की सराहना की। राइड नटराज चौक से होकर सात मोड़ पहुंची। जहां राइडर्स और फाउंडेशन ने शासन-प्रशासन से वाइल्डलाइफ कॉरिडोर को सुरक्षित रखने की मांग की। संस्था ने अपील की कि विकास योजनाएं इस प्रकार तैयार की जाए जिससे न्यूनतम पेड़ काटने पड़ें और वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास सुरक्षित रहे। इसके बाद राइड मालदेवता पहुंची। यहां पद्म श्री व पद्म भूषण सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी और प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रेनू पॉल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी राइडर्स को उपहार व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!