तीज महोत्सव में गीत-संगीत ने बांधा समां
पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाएं, प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह


डोईवाला।
नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 त्रिघराट में तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर पर्व की खुशियों को साझा किया।
महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में पहुंचीं। पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रीति ने कहा कि तीज महिलाओं की खुशियों, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक मंच पर आने और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। मीना ने कहा कि महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस तरह के आयोजन आपसी मेलजोल और सौहार्द बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ते हैं।
इस अवसर पर अरुणा बिष्ट, मीना, प्रीति, सुषमा, बिंदिया, सिमरन ग्रेवाल, सीमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।



