Blog

कांवड़ यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों का सम्मान

ऋषिकेश।

सावन माह में कांवड़ यात्रा के सफल संचालन और क्षेत्र में नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब की ओर से पुलिस विभाग का सम्मान किया गया। ऋषिकेश कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में सावन भर दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में जुटे पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि सावन माह ऋषिकेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है और कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहती है। पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई, जिसके लिए पूरा विभाग बधाई का पात्र है। क्लब सचिव विजय रावत ने कहा कि ऋषिकेश में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयासों का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ निरीक्षक नवीन जोशी, उपनिरीक्षक ज्योति शर्मा, कांस्टेबल विकास राणा, मोहिनी, हेड कांस्टेबल रेखा राणा एवं विपिन भाटी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, डॉ. राजे नेगी, भूपेंद्र राणा, सौरभ वर्मा, सौरभ शर्मा, अंकित गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!