Blog

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा

कांग्रेस नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

ऋषिकेश।

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत में आधुनिक तकनीकी विकास की नींव मजबूत करने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने युवाओं को देश की प्रगति से जोड़ने के साथ पंचायती राज, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी को नई दिशा दी।

पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रदेश महासचिव जयेंद्र चंद रमोला ने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव रखने के लिए विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में दूरदर्शी कदम उठाए। उनकी सोच आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचारों से प्रेरणा लेकर कांग्रेस देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सचिव राकेश अग्रवाल, दीप शर्मा, मदन मोहन शर्मा, संजय भारद्वाज, सूरत सिंह कोहली, रूकम पोखरियाल, राकेश सिंह, मनोज गुसाईं, सुनीता बंसल, भूपेंद्र राणा, चंद्रकांता जोशी, प्रवीण गर्ग, साधु राजभर, पुरंजय राजभर, जगजीत सिंह, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!