Blog

स्वर्गीय निशा गुप्ता की स्मृति में जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट

रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवाज की पहल, महिला को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास

ऋषिकेश।

महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवाज की ओर से स्वर्गीय श्रीमती निशा गुप्ता की स्मृति में एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की गई। क्लब की इस पहल का उद्देश्य महिला को घर से ही रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर उपलब्ध कराना है।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन माधवी गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने का साधन उपलब्ध कराना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सिलाई मशीन के माध्यम से लाभार्थी अपनी आजीविका अर्जित करने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे सकेगी। क्लब सचिव रेनू गुप्ता ने कहा कि क्लब महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सेवा कार्य लगातार कर रहा है।

इस सेवा प्रकल्प में रोटेरियन रेखा गर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि क्लब सलाहकार रोटेरियन राजीव गर्ग के सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान स्वर्गीय निशा गुप्ता को श्रद्धापूर्वक याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्लब पदाधिकारियों ने भविष्य में भी जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने वाले सेवा प्रकल्प जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!