Blog

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में छाया खेलों का जुनून, विद्यार्थियों ने लिया फिटनेस का संकल्प

ऋषिकेश।
राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे व प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके पश्चात, प्रार्थना सभा में उपस्थित समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना के विकास के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेलने का संकल्प भी लिया। खेल विभाग के प्रभारी पंकज कोटियाल, मनीषा रावत और सौरव उनियाल के मार्गदर्शन में विभिन्न इनडोर व आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन किया गया।
​विद्यालय के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कक्षा-वार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर एवं पुरस्कार देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!