Blog

श्रावणी पर्व पर सामाजिक व्यवस्था पर मंथन

ब्राह्मण महासभा ने आरक्षण व यूजीसी नियमावली के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को समर्थन दिया

ऋषिकेश।

ऋषिकेश ब्राह्मण महासभा की बैठक में आगामी श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व को लेकर चर्चा के साथ सामाजिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर भी मंथन किया गया। महासभा ने देशव्यापी जातिगत आरक्षण तथा यूजीसी नियमावली में संशोधन के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन की घोषणा की।

महासभा अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा और महामंत्री शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि “एक देश, एक कानून” की भावना से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि केवल जाति के आधार पर किसी वर्ग को शोषित और किसी को शोषक मानना उचित नहीं है। महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में योग्यता की अनदेखी से समाज और राष्ट्र के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने देशभर में चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन को समर्थन देने तथा उसमें महासभा की सहभागिता की बात कही।

बैठक में केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, जगमोहन मिश्रा, शिव प्रसाद सेमवाल, डॉ. जनार्दन कैरवान, सुरेश पंत, केशव बहुगुणा, मुकेश थपलियाल, अमित कोठारी, शंभू प्रसाद, लक्ष्मी थपलियाल, शिव उनियाल, दिनेश तिवारी और आयुष गौड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!