Blog

15 अक्टूबर तक ऋषिकेश समेत जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

ऋषिकेश।
ऋषिकेश सहित जिले भर में खस्ताहाल और क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए देहरादून के डीएम आशीष चौहान एक्शन मोड में हैं। लोक निर्माण विभाग और सड़क निर्माण से जुड़े अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्होंने सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। काम में किसी भी तरह की लापरवाही या खराब गुणवत्ता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इस कार्य के लिए डीएम ने अधिकारियों को 15 अक्टूबर तक का समय दिया है। डीएम के इस निर्देश के बाद माना जा रहा है कि आगामी त्योहारी सीजन से पहले लोगों को गड्ढा मुक्त सड़कों पर चलने का मौका मिलेगा। डीएम ने बताया कि इस संबंध में 3 मीटिंग्स हो चुकी हैं। PWD और रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट्स के साथ में प्लान तैयार कर लिया गया है। अधिकारियों ने वो पैचेस आइडेंटिफाई कर लिए हैं जहां बहुत ज्यादा प्रॉब्लम्स हैं। इससे रिलेटेड हम लोगों ने नोडल ऑफिसर्स भी बना रखे हैं ताकि वो उन जगहों को आइडेंटिफाई करके बिफोर एंड आफ्टर के इम्पेक्ट को एक बार एनालाइज कर लें। यदि कहीं खराब गुणवत्ता में काम भी होता है, तो उसमें स्ट्रिक्ट एक्शन और मॉनिटरिंग रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!