कृष्ण-गणेश के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा


ऋषिकेश।
हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल में 14 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, भगवान गणेश सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक पात्रों का रूप धारण कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सुंदर झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय की प्रबंधक ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में सान्वी और आरवी ने प्रथम, इशिका और अद्रीती ने द्वितीय तथा तनिश, यश और आरव कास्तिके ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम ने बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।



