Blog

मातृशक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान : अश्वनी बहुगुणा

बुल्लावाला में 95वें महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम में मातृशक्ति से किया संवाद

डोईवाला।

बुल्लावाला में 95वें महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा ने क्षेत्र की मातृशक्ति से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक विषयों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी महिलाओं से चर्चा की गई। अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनके योगदान को सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि महिला शक्ति सम्मान जैसे आयोजन महिलाओं के योगदान को पहचान देने के साथ उनके साथ सीधे संवाद का अवसर भी प्रदान करते हैं। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और सशक्त भूमिका से समाज को नई दिशा मिलती है। कार्यक्रम में रश्मि देवड़ाड़ी, अंशुल त्यागी, मुन्नी देवी, अनीता, मंजू, रानी, लक्ष्मीवीरेंद्र गुसाई, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान पाल, बबिता, सुमन, मधु, प्रेमपती, पूनम, मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!