Blog

उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में जटिल ऑपरेशन सफल

700 ग्राम का रक्त से भरा गर्भाशय निकाला, चिकित्सकों की टीम ने करीब ढाई घंटे में पूरी की सर्जरी

नरेंद्रनगर।

उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में चिकित्सकों की टीम ने एक महिला का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव और निचले पेट में दर्द की शिकायत के बाद महिला की आवश्यक जांच की गई, जिसके बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया। करीब ढाई घंटे चले ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने लगभग 700 ग्राम वजन का रक्त से भरा गर्भाशय सफलतापूर्वक निकाला।

सर्जिकल टीम का नेतृत्व डॉ. वर्षा पवार ने किया, जबकि जनरल सर्जन डॉ. दीपाशा वर्मा ने ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अनुराग अग्रवाल और डॉ. शिवानी तथा ओटी टीम से गीता सिस्टर और अमित वार्ड बॉय शामिल रहे। चिकित्सकों ने समन्वय के साथ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

सीएमएस डॉ. अमित राय ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल में सर्जिकल एवं विशेषज्ञ सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। अस्पताल में हर्निया, हाइड्रोसील और गॉलब्लैडर समेत अन्य ऑपरेशन भी शुरू किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!