Blog

महिलाओं की आत्मनिर्भरता से सशक्त होगा परिवार और समाज : रुचि भट्ट

डोईवाला।
भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से रानीपोखरी स्थित एक फार्म हाउस में लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल ने की। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लखपति दीदी, उज्ज्वला, आवास सहित विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी तो परिवार और समाज भी सशक्त होगा। जिलाध्यक्ष ममता नयाल ने कहा कि लखपति दीदी अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वरोजगार से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। स्वयं सहायता समूहों की ओर से विभिन्न उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति की महिला तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, नेहा शर्मा, सुभाष भट्ट, अरुण शर्मा, सुचिता रावत, रश्मि रस्तोगी, प्रीति थपलियाल, रश्मि देवी, बबीता रावत, लक्ष्मी गुरुंग, भावना डोभाल, गौरी रौतेला, स्वीटी रावत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!