Blog

ऋषिकेश में मौसमी बीमारियों का कहर! डेंगू-स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, ओपीडी में 70% मरीज बुखार से पीड़ित।

ऋषिकेश।

बरसात के मौसम में ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों और संक्रामक रोगों के मामलों में तेजी देखी जा रही है। डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामले भी पकड़ में आए है। जिसने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। ऋषिकेश स्थित निर्मल आश्रम अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अखिलेश राजपूत और अमित रौतेला ने बरसात में फैलने वाले वायरस, डेंगू, स्वाइन फ्लू एच1एन 1 और अन्य बीमारियों से बचने के लिए लोगों को सावधान करते हुए टिप्स जारी किए हैं। दोनो डॉक्टरों के अनुसार, इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में बड़ी संख्या मौसमी बुखार और संक्रमण से पीड़ितों की है। ओपीडी में 70 प्रतिशत मरीज बुखार और कम प्लेटलेट्स की समस्या से ग्रसित पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि बरसात के बाद दूषित भोजन पानी और अनहाइजीनिक जगहों पर जाने से वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन फैल रहा है। ऋषिकेश क्षेत्र के 3 मरीजों में एच 1एन 1 स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पिछले एक महीने में डेंगू के 7 से 8 मरीज अस्पताल में पहुंचे हैं। पहाड़ों और नमी वाले इलाकों से आने वाले मरीजों में कीटों के काटने से फैलने वाले स्क्रब टाइफस के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सावधान रहने की बेहद ज्यादा जरूरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!