Blog

बैंक के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग

कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुई स्कूटी, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

ऋषिकेश।

 देहरादून रोड स्थित एक बैंक के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में मंगलवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के दौरान व्यस्त बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी बैंक के बाहर पार्क की गई थी। अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की लपटों से घिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास खड़े अन्य वाहन और बैंक भवन इसकी चपेट में आने से बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!